Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: कांग्रेस विधायक से मदद मांग लगा ली फांसी, बकाया नहीं मिलने से था आहत; मरने से पहले वीडियो भी बनाया

बाड़मेर

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सिवाना ब्लॉक में एक ठेकेदार ने फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मरने से पहले ठेकेदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि बकाया भुगतान ना मिलने से ठेकेदार परेशान था। वीडियो में ठेकेदार कांग्रेस नेता हरीश चैधरी से मदद मांगता भी नजर आ रहा है।

ठेकेदार की मौत के बाद अब उसके भाई ने सिवाना थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार को बालोतरा डीएसपी धनफूल ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।