Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान विधानसभा सत्र: विधानसभा में थानेदार को गालियां देने वाले कांग्रेस विधायक को लेकर हंगामा

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बेंगू से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिदूड़ी का मामला गूंजा। भाजपा ने कांग्रेस विधायक के एसएचओ को गालियां देने का वायरल आॅडियो का मामला उठाया। इसको लेकर शून्यकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। हंगामा होने पर संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हम उसकी जांच करवाएंगे। इसके बाद ही कोई बात होगी।