Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI Alert: अगर आपने किया ऐसा तो आपके बैंक खाते में नहीं बचेगा पैसा

नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने आज ट्वीट करके बताया है कि अगर आपने केवाईसी के नाम आए एसएमएस या मेल के जरिए कैसे आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं और आपकी जमा-पूंजी एक झटके में गायब हो सकती है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है, ” यहां #YehWrongNumberHai, KYC फ्रॉड का एक उदाहरण दिया गया है। इस तरह के एसएमएस से धोखाधड़ी हो सकती है और आप अपनी बचत खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक्स पर क्लिक न करें। एसएमएस प्राप्त करने पर एसबीआई के सही शॉर्ट कोड की जांच करें। सतर्क रहें और बने रहें #SafeWithSBI”

बता दें पहले बैंक खाता केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 थी। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए आरबीआई के केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया था।