Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनीसा मोहम्मद की बड़ी उपलब्धि, 300 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं

नई दिल्ली

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा ​इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट चटकाए।