Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत ने पहले दिन बनाए 357 रन; पंत, विहारी ने लगाई फिफ्टी, कोहली 45 रन पर हुए बोल्ड

नई दिल्ली

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 96, हनुमा विहारी ने 58 रन, जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 45  रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा 45 जबकि रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका की तरफ से लसिथ एंबुलदेनिया ने दो विकेट चटकाए।