Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इलेक्शन कमीशन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस

इंफाल

कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार की ओर से ‘प्रतिबंधित चरमपंथी संगठनों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया, जिसे निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना। इस मामले पर पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।