Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नुकसान की भरपाई के लिए दानदाताओं ने दिया सहयोग

रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। सरदारपुरा गोशाला में हुई आगजनी में बड़ी मात्रा में सुखा चारा जलने के बाद गोवश की सहायता के लिए अन्य गोशालाओं के अलावा दानदाता आगे आने लगे हैें। आगजनी के बाद उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी ने भामाशाहों व गोशाला संचालको से सरदारपुरा खालसा में गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करने का आहवान किया था। इसके बाद चाईयां गोशाला समिति,शिव गोशला धन्नासर,वासुदेव गोशाला बिसरासर,श्रीकृष्ण गोशाला पोहड़का,हरदासवाली,श्री गोशाला,श्री सुदरकांड गोशाला,,श्रीश्याम बिहारी गोशाला रावतसर सहित क्षेत्र की विभिन्न गोशाला संचालकों व भामाशहों ने एसडीएम की उपस्थिति में सरदारपुरा गौशाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश रूहिल को 1 लाख 91 हजार रुपए सौंपे। लोगों को सहयोग के लिए एसडीएम के अलावा पालिका ईओ प्रमोद स्वामी , पार्षद भगवती प्रसाद आर्य , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चौधरी, डॉ. महावीर सहारण के प्रयास भी सराहनीय रहे। इस मौके पर तहसीलदार उमा मितल,पालिका ईओ प्रमोद स्वामी , पार्षद भगवती प्रसाद आर्य , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चौधरी, व डॉ. महावीर सहारण, जयचंद धनारिया सहित गौशाला संचालक व अन्य लोग मौजुद रहे।