नई दिल्ली
टीवी शो अनुपमा में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। वनराज शाह का रोल शो में जितना निगेटिव है उतना ही प्यारा और असरदार रोल है एक्टर गौरव खन्ना का। रुपाली गांगुली जहां शो में अनुपमा का रोल प्ले करती हैं वहीं गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं जो कि अब घर-घर में मशहूर हो चुका है। अधिकतर लोग तो अब इन दोनों कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से ही जानने लग गए हैं। लेकिन दोनों को ऑन स्क्रीन रोमांस देखकर रुपाली गांगुली के पति का रिएक्शन कैसा होता है?