Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दलित महिला को मंदिर में घुसने से रोकने पर हुई थी गिरफ्तारी, रिहा होने पर पुजारी का भव्य स्वागत

भोपाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि खरगोन जिले में एक मार्च को एक 31 वर्षीय दलित महिला को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक पुजारी का जमानत पर रिहा होने के बाद ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खरगोन के टेमला गांव के निवासी बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्र हुए और शंकर पुजारी के स्वागत के लिए ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिलाएं पुजारी के पैर छूती नजर आ रही हैं और वह लोगों की तरफ हाथ हिला रहा है। 

पुलिस ने शंकर पुजारी और दो महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। दलित महिला पूजा खांडे को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और एससी / एसटी (अत्याचार की रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया था।