जयपुर
कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब-उत्तराखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों को राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस इस बार भी नए विधायकों को हाॅर्स ट्रेडिंस से बचाने के लिए जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। इस परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जयपुर आने का कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले प्रियंका गांधी की जयपुर यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी का आज 1.50 मिनट पर जयपुर आना प्रस्तावित है। शाम 6 बजे एक एनजीओ के कार्यक्रम में भाग लेंगी प्रियंका गांधी 8 मार्च को महिला दिवस पर होने वाली मैराथन रेस को हरी झडी दिखाएंगी। विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी स्थिति बनने पर अपनी पार्टी को विधायकों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गई है। पांच राज्यों में 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन जैसे-जैसे परिणाम का दिन नजदीक आ रहा है कांग्रेस सहित सभी दलों के नेताओं की धड़कने बढ़ रही है।
दिल्ली रोड पर बाड़ेबंदी संभव
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पंजाब-उत्तराखंड के विधायकों की बाड़ेबंदी दिल्ली रोड स्थित दो होटल में हो सकती है। इनमें से एक होटल में पायलट गुट की बगावत के सम य सीएम गहलोत विधायकों के साथ बाड़ेबंदी में रहे थे। बताया जाता है कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में सरकार बनाने की रणनीति पर सीएम गहलोत के साथ चर्चा और बाड़ेबंदी पर बात करने से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान को शुरू से ही सीएम गहलोत पर भरोसा रहा है। गहलोत गांधी परिवार के विश्वनीय नेता माने जाते हैं। 2017 में भी सीएम गहलोत ने अपनी टीम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बराबर की स्थिति में खड़ा कर दिया था। राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत तय करने में सीएम गहलोत की अहम भूमिका रही थी।