Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में बस रूट को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग

बीकानेर

बीकानेर में चलने वाले बस रूट को लेकर सोमवार को दो गुट आमने सामने हो गए हैं। दोनों गुटों के बीच फायरिंग भी हुई। इस दौरान चार युवक घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बीछवाल थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस स्टेंड से रवाना होने वाले दो बस संचालकों के बीच कुछ समय से कहासुनी हो रही है। कुछ दिन पहले भी एक-दूसरे की बस पर हमले किए गए थे, लाठियों से बसों के शीशे भी तोड़े गए थे। तब पुलिस ने इन दोनों पक्षों को अलग कर दिया, लेकिन एक बार फिर ये आमने सामने हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक पक्ष ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से गोली एक यूवक के के पैर में लगी है, वहीं लड़ाई में एक अन्य युवक का पैर टूट गया। इन दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। वहीं, दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। इस हमले में विक्रम और त्रिलोक के पैर में चोट आई है। इनमें एक के पैर में फैक्चर है जबकि दूसरे के गोली लगी है।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि ये गुट पिछले लंबे समय से एक-दूसरे के आमने सामने हैं। बार-बार मना करने के बावजूद ये फिर भिड़ गए। अब फायरिंग व मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।