नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के पहले वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। यह मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा हुई और प्रशिक्षण के लिए गाड़ी में ईवीएम ले जा रहे ड्राइवर तक की पिटाई कर दी गई थी। अब इसी केस में 300 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। एडीजी जोन की गाड़ी के ड्राइवर की ओर से ही यह केस दर्ज कराया गया है, जिस पर हमला हुआ था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब ईवीएम को लेकर इस तरह से सवाल उठे हैं। पहली बार भाजपा के नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने ही इस पर सवाल खड़े किए थे।