Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोहम्मद कैफ की जगह दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच होंगे बीजू जॉर्ज

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के आगाज में अब 20 दिन से भी कम समय बचा है। आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। फील्डिंग कोच का पद दिल्ली कैपिटल्स ने मोहम्मद कैफ की जगह अब बीजू जॉर्ज को दे दिया है। बीजू कोचिंग स्टाफ में हेड कोच रिकी पोंटिंग, उनके हमवतन शेन वॉटसन, जेम्स होप्स और भारत के पूर्व क्रिकेटरों अजीत अगरकर और प्रवीण आमरे की मौजूदगी वाले कोचों के क्वालिटी लाइन-अप में शामिल होंगे।