नई दिल्ली
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस बार के बाद कप्तान मिताली का गुस्सा टॉप ऑर्डर की बैटर्स पर निकला है। मिताली ने कहा कि पिछले मैच और इस मैच में भी हमारी बॉलर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन बैटिंग यूनिट को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।