नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की निगाहें अभी तक श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच पर हैं। हालांकि, उनकी नजर अभी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के लिए जुड़ने के लिए बेताब हैं। इस बार वे टीम के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन फिर भी वे नई एनर्जी के साथ आरसीबी के साथ दिखेंगे।