नई दिल्ली
किसी भी कंपनी के शेयर भाव में तेजी और गिरावट के लिए एक खबर ही काफी है। कंपनी से जुड़ी खबर को निवेशक अपने हिसाब से समझते हैं और शेयर की खरीदारी या बिकवाली शुरू कर देते हैं। कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) के उदाहरण को ही देख लें तो कंपनी के शेयर में अचानक खरीदारी बढ़ गई है।
क्या है वजह: दरअसल, कल्पतरु पावर ने कहा है कि उसे 3,276 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए आशय-पत्र मिला है। कंपनी ने कहा कि आशय-पत्र 700 किलोमीटर लंबी एचवीडीसी ऊर्जा पारेषण लाइन की परियोजना के लिए मिला है जिसमें इसकी डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति और निर्माण शामिल है। कंपनी के मुताबिक इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,276 करोड़ रुपये है।