Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

माथे पर बिंदी, बालों में गुलाब… राखी सावंत बनीं ‘गंगूबाई’, फैन्स बोले- ‘आलिया से अच्छा किया’

मुंबई

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में आलिया के अभिनय को काफी सराहा गया। ‘गंगूबाई’ के गाने और डायलॉग पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाए जा रहे हैं। फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अब राखी सावंत ‘गंगूबाई के गेटअप में दिखीं और उन्होंने उस पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म में आलिया द्वारा बोले गए मशहूर डायलॉग को रीक्रिएट किया गया। राखी ने अपने दो वीडियो शेयर किए। उनके अंदाज को फैन्स पसंद कर रहे हैं।

राखी का वीडियो


एक वीडियो में राखी सावंत ‘गंगूबाई’ के गाने ‘ढोलिदा’ पर अपने दो कोरियोग्राफर दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने सफेद और पीले रंग की साड़ी और रेड कलर का ब्लाउज पहना है। बालों का जूड़ा बनाकर उन्होंने गुलाब का फूल लगाया हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए राखी लिखती हैं, ‘ढोलिदा मेरे स्टाइल में, मेरी फेवरेट आलिया भट्ट।‘