Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आदित्य रॉय कपूर का दिखा एक्शन अवतार, जानें कब रिलीज होगी ‘ओम: द बैटल विद इन’

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने धीरे धीरे अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। रोमांटिक हीरो टाइप्स शुरुआत के बाद आदित्य ने बड़े पर्दे पर अपना एक्शन अवतार भी दिखाया जिसे दर्शकों ने पसंद किया। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ (Om: The Battle Within) का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर के साथ ही उनकी फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। पोस्टर में आदित्य का एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।