श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। इन्नरव्हील क्लब ने एक जरूरतमंद युवती को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देते हुए सिलाई मशीन भेंट की। मथुरादास हॉस्पिटल में क्लब की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने यह मशीन भेंट की। अध्यक्ष अनीता बत्रा ने बताया कि इस अवार पर म्यूजिकल चेयर, बैट-बॉल बाउंस, लेमन रेस और नीडल एंड थ्रेड रेस में सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन खेलों के विजेताओं को उपहार भेंट किये गये।