श्रीगंगानगर। पुलिस ने अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा), पोस्त और अफीम रखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। रायसिंहनगर थाना प्रभारी गणेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि रायसिंहनगर में बाजीगर मोहल्ला निवासी एक युवक योगेश बाजीगर को कल देर शाम देव कॉलोनी में संदिग्ध रूप से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन और चिट्टा बिक्री के 5 हजार 400 बरामद किए गए। वह मोटरसाइकिल पर चिट्टा सप्लाई करने के लिए जा रहा था। दूसरी और सीमावर्ती श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में चक 20-ओ के पास एक ठिकाने पर पुलिस ने कल देर रात को छापा मारा, जहां जगसीरसिंह एक किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त सहित पकड़ा गया। उससे पोस्छ बिक्री के 4 हजार 200 और वजन करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। यह दोनों मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।इस बीच सूरतगढ़ शहर पुलिस ने किशनपुरा आबादी अंडर ब्रिज के पास कल रात को गौरव नामक युवक को गिरफ्तार किया,जिसके पास 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।