Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- UP में इसलिए डूबी कांग्रेस की लुटिया

जयपुर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आगे के कुछ सालों में बातें होंगी कि एक समय की बात है कि एक पार्टी थी। जिसका नाम था कांग्रेस।  यूपी में भारत की सबसे पुरानी पार्टी के 399 में से 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। परिवारवाद के लिए लोकतंत्र की बलि चढ़ा देने पर यही अंजाम होता है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब में कांग्रेस को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है। जबकि उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा है।