Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RCB ने किया टीम के नए कप्तान का ऐलान, IPL 2022 में फाफ डुप्लेसी संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 के सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में आयोजित हुए RCB Unbox नाम के एक इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का ऐलान किया। आरसीबी ने साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को टीम की कमान सौंपी है, जो आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे। फाफ डुप्लेसी ने इससे पहले आईपीएल में कभी भी किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है और इसी साल आरसीबी ने ऑक्शन में उनको 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।