नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में जारी पिंक बॉल टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पारी मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 200 रन के अंदर ही अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला है। इस बीच अय्यर ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के लिए सिर्फ 52 गेंदों का सामना किया।