Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली के स्टेडियम में पहुंचते ही गूंजा पूरा स्टेडियम, कुछ ही देर में निराश हुए फैंस

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 252 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। इस मैच के लिए बीसीसीआई ने 100 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुममित दी है, ऐसे में विराट के पास अपने घरेलू मैदान और घरेलू दर्शकों के सामने पिंक बॉल टेस्ट में फिर से शतक लगाने का शानदार मौका था। ऐसा इसलिए क्योंकि 33 वर्षीय 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।