Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2 साल में 5 गुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शुगर स्टॉक ने बढ़ाई रिटर्न की मिठास

नई दिल्ली

घरेलू शेयर बाजार दबाव में हैं और उनमें उठा-पटक जारी है। कुछ शेयर इस गिरावट में भी तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) का है। बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में इस साल अब तक 3600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों ने इस साल अब तक 30 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले कुछ साल में कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस जबर्दस्त रहा है। पिछले 2 साल में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में लगाया गया पैसा 5 गुना से ज्यादा हो गया है।