मुंबई
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेहद क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर और आलिया को फैन्स प्यार से रालिया कहते हैं। रालिया को पसंद करने वाले फैन्स के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जो उन्हें पसंद नहीं आएगी। रालिया की शादी अब टल गई है, जो पहले अप्रैल में होने वाली थी। हालांकि रणबीर आलिया की शादी अब भी 2022 में ही होगी लेकिन शादी का महीना बदल गया है।
अप्रैल में नहीं होगी शादी
दरअसल आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर खूब वाहवाही लूट रही हैं। गंगूबाई के बाद भी उनके कई प्रोजेक्ट्स कतार में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर भी अपनी शूटिंग्स में बिजी हैं। बीते साल कपल शादी के बंधन में बंधने वाला था लेकिन कोविड की वजह से शादी टल गई। वहीं इसके बाद खबरें सामने आईं कि कपल 2022 अप्रैल में शादी करेगा। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि अप्रैल में भी ये कपल शादी के बंधन में नहीं बंधेगा।
अक्टूबर 2022 में हो सकती है शादी
एक रिपोर्ट के मुताबिक अब कपल अक्टूबर 2022 में शादी करेगा। हालांकि, कपल की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। दैनिक भास्कर ने सूत्र के हवाले से बताया कि रणबीर- आलिया की शादी की तरीखें क्यों आगे पीछे हो रही हैं, इस बारे में कोई नहीं जानता। वहीं कपल का नया घर कृष्णा राज अभी तक तैयार नहीं है। उम्मीद के मुताबिक वो घर करीब 18 महीने में तैयार हो जाएगा।