Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द खतरा खतरा शो: जैकलीन फर्नांडिस ने करण कुंद्रा से कराया पोल डांस, मुंह के बल गिरे हर्ष लिंबाचिया

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही ‘द खतरा खतरा शो’ में नजर आएंगी। शो का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया गया है। जैकलीन फर्नांडिस ने हर्ष लिंबाचिया और करण कुंद्रा को पोल डांस करने के लिए चैलेंज किया। जैकलीन फर्नांडिस खुद तो कमाल का पोल डांस करती ही हैं, लेकिन उन्होंने इन दोनों को चैलेंज देकर बहुत बड़ी मुश्किल में डाल दिया। मालूम हो कि जैकलीन फर्नांडिस पोल डांस में माहिर हैं और इस शो में आकर उन्होंने बाकियों के छक्के छुड़ा दिए।

पोल डांस जिसमें जमीन घूमेगी
प्रोमो वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया और बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा रहे एक्टर करण कुंद्रा पोल डांस करने की कोशिश करते दिखाई पड़ रहे हैं। अब क्योंकि ये पोल डांस ‘द खतरा खतरा शो’ में किया जा रहा था तो चीजें इतनी आसान तो नहीं हो सकती थीं। जी हां, असल में पोल के आसपास का प्लेटफॉर्म भी लगातार मूव कर रहा था और ऐसे में इस पोल पर खुद को बैलेंस करना जरा भी आसान नहीं था।

मुंह के बल गिरे हर्ष लिंबाचिया
जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘मैं पोल डांस करूंगी, लेकिन एक ट्विस्ट है।’ हर्ष लिंबाचिया ने जब डांस करने की कोशिश की तो बेचारे औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘जमीन घूम रही है। ये कैसा पोल डांस हुआ।’ हालांकि करण कुंद्रा ने काफी हद तक लोगों को इंप्रेस कर लिया। करण कुंद्रा का पोल डांस देखकर ढेरों लोगों ने हर्ट और फायर इमोजी बनाकर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।