नई दिल्ली
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 में एक भी मैच अभी तक नहीं गंवाया है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। यहां तक कि श्रीलंका जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी रोहित शर्मा कमाल नहीं दिखा पाए। उनके साल 2022 के आंकड़े खराब नजर आते हैं, क्योंकि वे शतक से कोसों दूर रहे हैं, जबकि एकमात्र अर्धशतक वे इस साल आधा दर्जन पारियों में जड़ पाए हैं। रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े बहुत ही शर्मनाक हैं।