मुंबई
हॉलीवुड सुपरहीरो स्पाइडरमैन (Spider Man) को लाखों- करोड़ों लोग पसंद करते हैं। स्पाइडर मैन के फॉलोअर्स में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई ‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ (Spider Man: No Way Home) में टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया (Zendaya) ने अपना जलवा बिखेरा है। फिल्म थिएटर्स में कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी, और भारत में भी तगड़ी कमाई की थी। थिएटर्स के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज के फैन्स को बेसब्री से इंतजार था, जो काफी महीनों तक पूरा न हो पाया। वहीं जब ओटीटी रिलीज डेट सामने आई तो उससे पहले ही फिल्म एचडी में लीक हो गई। ऐसे में अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।