Sunday, July 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नेहा कक्कड़ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बढ़ा वजन देख लोग बोले- ‘प्रेग्नेंट हैं?’

मुंबई

नेहा कक्कड़ अपनी गायिकी के साथ स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नेहा ने ब्लू हूडी स्वेटशर्ट के साथ लूज जींस पहना हुआ था। वह नो मेकअप लुक में थीं और उन्होंने चश्मा लगा रखा था। उनका वजन बढ़ा हुआ दिखा। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। किसी ने उनके वजन को लेकर कमेंट किया तो किसी ने उन्हें वर्कआउट करने की सलाह दे डाली। तो कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या नेहा प्रेग्नेंट हैं।