Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या ‘जलसा’ है अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक? विद्या बालन ने दिया मजेदार जवाब

मुंबई

शेफाली वैद्य और विद्या बालन फिल्म जलसा में साथ काम कर रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के टाइटल को लेकर उनके सामने अजीब सवाल आ रहे हैं। विद्या ने बताया कि उनसे किसी ने सवाल किया कि क्या यह फिल्म अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक है? पहले तो वह सवाल पर हैरान हो गईं। इसके बाद विद्या ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। बता दें कि शेफाली वैद्य और विद्या बालन दोनों ही अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं। 

पूछा गया, अमिताभ बच्चन ने सुझाया टाइटल?


शेफाली वैद्य ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें वक्त भी शामिल है। विद्या बालन भी पा और तीन (TE3N) में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के टाइटल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन से सलाह-मशविरा  किया था? इस पर दोनों हैरान होती हैं। इस पर विद्या बालन को एक फनी घटना याद आ गई।