Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आराध्या बच्चन का हिंदी में कविता बोलते वीडियो वायरल, पिता अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी बेहतरीन हिंदी के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ को ये हुनर उनके पिता हरिवंश राय बच्चन से मिला है और इस बीच बिग बी (Big B) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या हिंदी में कविता सुनाती दिख रही हैं। आराध्या के इस वायरल वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेता व आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन का रिएक्शन आया है। 

अभिषेक का रिएक्शन
दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आराध्या का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को टैग किया है। वहीं इस वीडियो पर अभिषेक ने रिएक्ट किया है। अभिषेक ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़ने का इमोजी कमेंट किया है। आराध्या के वीडियो के साथ ही अभिषेक का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है।