Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 रुपए के शेयर की अचानक बढ़ी खरीदारी, जिंदल-वेदांता का नाम जुड़ने का असर!

नई दिल्ली

किसी भी शेयर को बूस्ट देने के लिए कंपनी से जुड़ी कोई एक पॉजिटिव खबर ही काफी है। ऐसी ही एक पॉजिटिव खबर श्रेई इंफ्रा फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ी है। बीते एक सप्ताह के पैटर्न को देखें तो इस कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को शेयर में अपर सर्किट लग गया।

क्या है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव अब 5.48 रुपए है, जो 5 फीसदी के अपर सर्किट को दिखाता है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 275 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि बीते साल अक्टूबर महीने में कंपनी का शेयर का भाव 52 वीक के लो यानी 3.47 रुपए के स्तर पर चला गया था।

क्या है पॉजिटिव खबर: दरअसल, दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही श्रेई समूह की कंपनियों- SREI इंफ्रा फाइनेंस लिमिटेड और SREI इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के लिए रुचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन शनिवार को खत्म हो गई है। इस कंपनी को खरीदने वालों की रेस में निजी इक्विटी फर्मों से लेकर वेदांता, वेलस्पन ग्रुप और जिंदल जैसे कारोबारी समूह शामिल हैं।