नई दिल्ली
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर दौड़ लगा रहे हैं। रिलायंस कैपिटल के शेयरों में सोमवार को फिर अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उन रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप की अडानी फिनसर्व, पूनावाला फाइनेंस, पिरामल फाइनेंस और KKR समेत 14 बिडर्स ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट
रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 14.37 रुपये पर अपर सर्किट पर हैं। इससे पहले, 11 मार्च को भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। आर-कैप (रिलायंस कैपिटल) ने अपने इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसीड्स के तहत कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मांगा था। कंपनियों के लिए बिड्स जमा करने की आखिरी तारीख को अब बढ़ाकर 25 मार्च 2022 कर दिया गया है। पहले बोली जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2022 थी।