Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झटका: 26 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों से रहेंगे बाहर!

नई दिल्ली

26 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2022 से पहले लीग के फ्रेंचाइजियों के लिए एक बुरी खबर है। लीग का 15वां सीजन इस बार बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें 10 टीमें भाग ले रही है। आईपीएल (Indian Premier League) के इन 10 टीमों में कई विदेशी और विस्फोट बल्लेबाज भी शामिल हैं। हालांकि सीजन के शुरू होने से पहले ही ऐसी खबरें आ रही है करीब 26 विदेशी खिलाड़ी शुरुआती कुछ मुकाबलों में अपनी अपनी टीमों के लिए नहीं खेल पाएंगे। खबरों की मानें तो आईपीएल 2022 के समय तीन सीरीज खेली जानी है और इस वजह से करीब 26 विदेशी खिलाड़ी अपनी टीमों के पहले कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

इन तीन सीरीज में वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज शामिल हैं। वेस्टइंडीज–इंग्लैंड सीरीज 28 मार्च को, पाकिस्तान–ऑस्ट्रेलिया सीरीज 5 अप्रैल को और दक्षिण अफ्रीका–बांग्लादेश सीरीज 12 अप्रैल को खत्म होनी है। इनसाइडस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सीरीज में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहना तय लग रहा है। आइये आपको बताते हैं कि किस टीम के विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के 15वें सीजन में शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वॉर्नर 30 मार्च को शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद 5 अप्रैल तक भारत आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स में मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, मार्क वुड और क्विंटन डिकॉक जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं और वे अपनी नेशनल टीमों के लिए खेलने के बाद ही आईपीएल में लौटेंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद टीम से जुड़ेंगे।