Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दक्षिण अफ्रीका ने लगाई लंबी छलांग, भारत को हुआ नुकसान, जानिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल का हाल

नई दिल्ली

 दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करके टूर्नामेंट के लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है। टीम ने सोमवार को अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से मात दी, जोकि महिला वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की 20 साल बाद यह पहली जीत है। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अफ्रीकी टीम के तीन मैचों से अब छह अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी छह अंकों के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की इस टूर्नामेंट की ऐसी टीम हैं, जोकि अभी तक अजेय है।