Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिख कर्मचारियों और यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कृपाण लेकर कर सकेंगे हवाई यात्रा

नई दिल्ली

हवाई सफर करने वाले सिख यात्रियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। पुराने फैसले को बदलते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें अब कृपाण के साथ हवाई यात्रा करने की परमिशन दी है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने वाले सिख कर्मचारी भी अपने साथ कृपाण रख सकेंगे।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए नए ऑर्डर की कॉपी ट्वीट की है। इस ऑर्डर में लिखा है कि सिख कर्मचारी-यात्री एयरपोर्ट पर कृपाण रख सकते हैं। ऑर्डर के मुताबिक एयरपोर्ट पर ले जाने वाले कृपाण के ब्लेड का साइज 6 इंच से ज्यादा और पूरे कृपाण का साइज 9 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।. गौरतलब है कि हाल ही में सिविए एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा जारी ऑर्डर के मुताबिक एयरपोर्ट पर कृपाल ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। कृपाण सिख समुयाद के पांच धार्मिक प्रतीकों में से एक है। सिख समुदाय के लोगों के लिए केश, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करना अनिवार्य है।