Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केआर शिक्षण संस्थान ने छात्राओं को बांटी स्कूटी

संगरिया (सीमा सन्देश)। के.आर. शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें संस्थान के आर कन्या महाविद्यालय, केआर कान्वेंट स्कूल, केआर आदर्श उमा विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त करने वाली 6 छात्राओं को स्कूटियां, 11 छात्राओं को 11 हजार और 51 सौ रु. के चेक प्रदान किए गए। साहबप्रीत कौर, हिमानी, खुशी, दिशु ,भावना व प्रिया को स्कूटी भेंट की गई। कार्यक्रम में इनाम पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि एसपी अजय सिंह, डीएसपी नीलम चौधरी, रावतसर एसडीएम शिवा चौधरी, उपखंड अधिकारी रमेश देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिद्धू,एसकेडी विश्वविद्यालय के चैयरमेन बाबूलाल जूनेजा, शिक्षा अधिकारी शिवरत्न वर्मा, कृष्ण सिद्धू, डॉ. केआर मोटसरा, अभिमन्यु पूनिया, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य जितेंद्र गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन, स्कूल समिति अध्यक्ष राजेंद्र पूनिया, व्यवस्थापक कृष्ण लाल गोदारा, सचिव राजेश गोदारा आदि अतिथियों ने स्कूली इनाम छात्राओं को प्रदान किए। इस मौके पर एसपी अजय सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तो समाज अवश्य आगे बढ़ेगा। पालिकाध्यक्ष सिद्धू ने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने अतिथियों को झुमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल मिनीषी अरोड़ा,एस एस सिद्धू,उप प्रधानाचार्य अमन शर्मा, प्रधानाचार्य बुटासिह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पवन झोरड़, संदीप गोदारा, चित्रा गोदारा, विजयलक्ष्मी गोदारा, सुभाष खिचड़ ने आऐ हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रिंस मिढ़ा, स्वर्ण सिंह संगर, ढाबां सरपंच प्रतिनिधि रमन सिंह बराड़, ओमप्रकाश करवा व छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे।