Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फाग महोत्सव का आयोजन, गुलाल-फूलों से खेली होली

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के श्री रघुनाथ मन्दिर में श्री रघुनाथ मंदिर महिला भजन मण्डल की ओर से मंगलवार रात्रि को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मण्डल की महिला सदस्यों ने फाग गीत गाते हुए गुलाल व फूलों से होली खेली। साथ ही एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत में मण्डल सदस्यों ने सामूहिक फाग गीत गए। फाग गीत गाने के बाद महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान को गुलाल लगाया। इसके बाद आपस में फूल तथा गुलाल से होली खेली। राधाकृष्ण की झांकी के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम में रंग मत डारो रे, कानूड़ो रंग डाल गयो रे भजन पर नाचकर होली त्योहार का आनन्द लिया। मन्दिर पुजारी गणेश शर्मा ने बताया कि समिति प्रधान रमेश छाबड़ा व रोशनलाल प्रभाकर के निर्देशानुसार हर वर्ष पारम्परिक त्योहार को जिंदा रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।