Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वृद्धाश्रम में बुजुर्गांे संग सांझा की रंगों के त्योहार की खुशियां

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर रोड पर गांव जंडावाली के नजदीक स्थित रेयान कॉलेज फॉर हायर एज्यूकेशन के छात्र-छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का त्योहार टाउन स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम में मनाया। उन्होंने बुजुर्गांे को अकेलेपन का अहसास न करवाते हुए उन्हीं के बच्चों की तरह उनके साथ उनके अनुभव को सांझा किया। बुधवार सुबह छात्र-छात्राएं महाविद्यालय से अपनाघर वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गांे के साथ बैठकर उनके अनुभव जाने। वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने करीब 2 घंटे वृद्धाश्रम में बिताने के दौरान बुजुर्गांे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से आज से चार वर्ष पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसके पश्चात छात्र-छात्राएं स्वयं की इच्छा से होली का त्योहार वृद्धाश्रम में मना रहे हैं। इसके पीछे महाविद्यालय का मकसद छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाना है। प्राचार्य डॉ. राजपुरोहित के अनुसार महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के शारीरिक-मानसिक व संस्कारों के विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजनों के माध्यम से किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी देने का प्रयास करता है। छात्र-छात्राओं की ओर से जगदीश जिन्दल, अमित फुटेला व बलजिन्द्र कौर के नेतृत्व में वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया।