बेंगलुरु
कर्नाटक में हिजाब मुद्दे पर हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है, लेकिन इसे लेकर चर्चाएं कम नहीं हुई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इस मुद्दे का असर 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भी होगा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसे दलों का मानना है कि हिजाब मामले का बहुत कम या कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में वर्दी को लेकर राज्य सरकार के आदेश को बरकरार रखा था। साथ ही कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम में अनिवार्य प्रथा नहीं है।