Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुरक्षा कारणों से वनडे और टी20 को इस्लामाबाद से लाहौर शिफ्ट करने की तैयारी

नई दिल्ली

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ​दोनों टीमों के बीच लिमिटेड ओवरों की सीरीज रावलपिंडी में खेले जाने हैं, लेकिन राजधानी इस्लामाबाद में इमरान खान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रावलपिंडी इस्लामाबाद से मह​ज 20 किलोमीटर दूर है और ऐसे में इस विरोध का असर वनडे और टी20 सीरीज पर भी पड़ सकता है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस सीरीज को रावलपिंडी से लाहौर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।