Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंग्लैंड से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

नई दिल्ली

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया का नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता कैसा होगा, इस पर एक नजर डालते हैं। टीम इंडिया ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय टीम को अभी तीन मैच और खेलने हैं।

मौजूदा समय में प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे पायदान पर है। भारत ने दो मैच 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीते हैं, ऐसे में उनका नेट रनरेट काफी अच्छा है और यह टीम के लिए सबसे मजबूत पक्ष है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुल चार जीत काफी है। ऐसे में भारतीय टीम को बचे हुए तीन मैचों में से दो जीतने होंगे। बचे हुए तीन मैच ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं।