नई दिल्ली
अनिल अंबानी (Anil ambani) की कर्ज में फंसी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Limited) के शेयरों में आज बुधवार को भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर शुक्रवार से लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है। दरअसल, यह तेजी उस खबर के बाद है, जिसमें यह कहा गया है कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी, पीरामल, केकेआर जैसी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई हैं।
पीटीआई ने मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने हवाले से यह बताया कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी फिनसर्व (Adani Finserve), केकेआर (KKT), पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस (Poonawala Finance) समेत 14 प्रमुख कंपनियों ने रूचि दिखाईं हैं। ये कंपनियां कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई हैं। इस खबर के बाद से रिलायंस कैपिटल के शेयरों में हर दिन 5% तक की तेजी देखी जा रही है।