Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रूस से तेल खरीदने की खबरों के बीच भारत को इतिहास की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका?

नई दिल्ली

भारत को रूस से भारी डिस्काउंट पर तेल खरीदने के ऑफर पर अमेरिका का बड़ा सामने बयान आया है। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत रूस से डिस्काउंट रेट पर कच्चे तेल का आयात करता है, तो वो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा कि इस तरह के कदम से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को “इतिहास के गलत पक्ष” पर रखा जाएगा।

बता दें कि यूक्रेन-रूस जारी जंग के बीच भारत डिस्काउंट रेट पर रूसी तेल खरीदने पर विचार कर रहा है। सूत्रों की मानें भारत को रूस से करीब 25 से 27 प्रतिशत तक की छूट पर तेल खरीदने के ऑफर मिला है। ईटी की एक खबर के मुताबिक, इस डील के तहत भारत रूस से 35 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदेगा। भारत इस डील के काफी करीब भी पहुंच चुका है। आपको बता दें कि भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और यह अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदते हैं।