Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इन 3 शेयरों में आ सकती है जबर्दस्त तेजी, शॉर्ट टर्म में बन सकता है अच्छा पैसा

नई दिल्ली

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च हाउस ICICI सिक्योरिटीज 3 कंपनियों के शेयरों पर बुलिश है। ICICI सिक्योरिटीज ने आईटी स्टॉक टेक महिंद्रा, मेटल स्टॉक ग्रेफाइट इंडिया और सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। यह तीनों शेयर, ICICI सिक्योरिटीज के टॉप स्टॉक पिक्स हैं। घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने इन शेयरों को करीब 3 महीने के टाइम फ्रेम दिया है।  

1690 रुपये तक जा सकता है टेक महिंद्रा का स्टॉक
ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस आईटी स्टॉक के लिए 1,690 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही, स्टॉक में 1,328 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने को कहा गया है। स्टॉक के लिए करीब 3 महीने का टाइम फ्रेम दिया गया है। टेक महिंद्रा के शेयर बीएसई में बुधवार को 1478 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

ग्रेफाइट इंडिया के लिए 568 रुपये का टारगेट प्राइस
ICICI सिक्योरिटीज ने मेटल स्टॉक ग्रेफाइट इंडिया को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 568 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 442 रुपये का स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी है। ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड्स के साथ-साथ कॉर्बन और ग्रेफाइट स्पेशियलिटी प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार को 491 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।