Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP MP किरोड़ीलाल से हाथ मिलाने की तैयारी में सचिन पायलट, CM गहलोत के मंत्री लिख रहे हैं पटकथा

जयपुर

पायलट कैंप के मंत्री मुरारी लाल मीणा और भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की जुगलबंदी से पूर्वी राजस्थान में नए सियासी समीकरण बनकर उभरे हैं। कभी एक दूसरे के धुर विरोधी रहे दोनों नेता सार्वजनिक मंचों पर एक साथ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्री मुरारी लाल सचिन पायलट और किरोड़ी को एक जाजम पर बैठाने का दांव खेलकर कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पायलट नई पार्टी बना सकते हैं। दौसा विधायक एवं गहलोत सरकार के मंत्री मुरारीलाल नई पार्टी की पटकथा लिख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सचिन पायलट को कद्दावर नेता किरोड़ीलाल का साथ मिलने पर कांग्रेस-भाजपा के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं। सियासी जानकार इससे पायलट कैंप की बड़ी रणनीति मान रहे हैं। गहलोत और पायलट की खींचतान जगजाहिर है।