Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीलंका को मिली एशिया कप 2022 की मेजबानी, ACC ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली

 एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एशिया कप 2022 की तारीख का ऐलान कर दिया है। आगामी एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके क्वालीफायर मुकाबले 20 अगस्त 2022 से शुरू होंगे। एसीसी ने हालांकि अभी तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। 2016 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 2018 में आखिरी बार एशिया कप का आयोजन हुआ था, उस दौरान 50 ओवर का खेला गया यह टूर्नामेंट भारत ने जीता था।