Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी रौंदा, करीबी मैच में मिली हार से टीम को हुआ भारी नुकसान

नई दिल्ली

आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप के करीबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत को वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पिछले मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। भारत के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है और सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह भी पक्की कर ली है। वहीं भारतीय टीम को लगातार दो मैचों में मिली हार से अंकतालिका में नुकसान हुआ है। टीम प्वॉइट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है।