मुंबई
अनुष्का शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह आखिरी बार पर्दे पर 2018 में आई ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज (Clean Slate Filmz) से कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए हैं जिन्हें ओटीटी पर रिलीज किया गया और दर्शकों ने उसे पसंद किया। प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने मिलकर किया था। परिवार और एक्टिंग की जिम्मेदारियों के बीच अनुष्का ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह प्रोडक्शन हाउस से खुद को अलग कर रही हैं और इसका जिम्मा पूरी तरह से उनके भाई संभालेंगे।